चहनिया (चंदौली)
चहनियां स्थित खंड विकास क्षेत्र पंचायत सभागार में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष के लिए ग्राम पंचायत प्रशासक के रूप में सरकार द्वारा नियुक्त किये जाने के खुशी में ग्राम पंचायत प्रशासकों ने मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य साधना सिंह का शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर किया गया । इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासकों ने राज्यसभा सदस्य को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वहीं ब्लाक मुख्यालय प्रांगण में राज्य सभा सदस्य ने पौधरोपण भी किया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य साधना सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल को बढ़ाते हुए प्रशासक के रूप में जो सम्मान देने का कार्य किया वह बहुत ही सराहनीय है। ग्राम पंचायत प्रशासको को कहा कि विकास कार्यों में धर्म और जाति को नहीं देखनी चाहिए।
यह एक निष्पक्ष, समावेशी और प्रगतिशील समाज की पहचान है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ विकास कार्य को करती है। गांवों में बिना भेदभाव के साथ सड़क, नाली,आवास, शौचालय, आंगनबाड़ी बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि किसी एक जाति या वर्ग के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज की भलाई के लिए जाते हैं।
इस सराहनीय कदम से आगे उत्तर प्रदेश की विकास कार्य की रफ्तार बढ़ेगी और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। पौधारोपण करते हुए कहा की सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम का जो अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण बचाने के लिए सभी लोग एक पौधरोपण जरुर करे निश्चित ही यह आने वाले पीढ़ी के लिए सुरक्षा कवच होगा ।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर,ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश,प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, अतुल कुमार सिंह प्रिंस,धर्मेन्द्र यादव,अतुल सिंह,पवन गिरी, रिंकु गुप्ता, जयराम शास्त्री,आनंद सिंह, गोपाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रिंस पांडेय, बद्दू राम, सुभाष राम, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नौजिया, कमलेश यादव, आशुतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा ने किया ।










Users Today : 35
Users This Year : 23646
Total Users : 36239
Views Today : 89
Total views : 71192