चहनियाँ (चंदौली)
आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के तहत जापान इंटरनेशनल को आपरेशन एजेंसी व नीति आयोग के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को शाम विकास खंड के क्षेत्र के चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व टांडा कला गांव का निरीक्षण किया। टीम ने गांव में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय जायजा लिया और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना किया।
निरीक्षण के सर्वप्रथम चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना जेएसवाई वार्ड एवं लेवर रुम का निरीक्षण कर प्रसव सेवा प्रसूता एवं नवजात शिशुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, स्वच्छता व गुणवत्ता के मानकों का अवलोकन कर टीम ने टांडा कला गांव में आयुष्मानआरोग्य मंदिर ,आंगनबाड़ी केंद्र, कंपोजिट विद्यालय में शिक्षको द्वारा शिक्षा व्यवस्था,पेयजल , स्वच्छता अभियान समेत विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन कर गर्भवती महिलाओं का गोदभराई किया।

जापानी इंटरनेशनल को आपरेशन एजेंसी प्रतिनिधि मंडल युमिको ओनिशी,आयुमी मियागावा,हिमोती हमादा व नीति आयोग के अधिकारियों ने आयोजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए नवाचारों की जानकारी ली। टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के वास्तविक प्रभाव व उनकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए संयुक्त टीमों ने गांव में बेहतर साफ-सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा मूलभूत सुविधाओं के सुव्यवस्थित प्रबंधन व सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना किया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, डिप्टी सीएमओ डा,पी,पी उपाध्याय, प्रभारी चिकित्साधिकारी संदीप कुमार, नीति आयोग फेलो शिवांगी सिंह,निरज श्रीवास्तव,विनय पटनायक, मोहित सूद,गौरव मिश्रा,वीपीएम रोशन आरा, विक्रांत सिंह, राकेश सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 88
Total views : 71191