अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली =

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरूवार को मासिक बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में एएसपी अनंत चंद्रशेखर व एडीएम न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें सभागार में मौजूद सम्मानित व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को पुलिस के अधिकारियों को अवगत् कराया जिस पर एएसपी ने पुलिस की तरफ से सुरक्षा सम्बंधी जो भी व्यापारियों की समस्याएं हैं उसको नोट कर तत्काल निराकरण करने का भरोसा दिलाया वहीं अन्य समस्याओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से बातचीत कर निराकरण का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि जो व्यापारी सीसीटीवी कैमरा लगा सकते हैं वे लगा लें जिससे कि अवांछित व्यक्तियों पर नज़र बनी रहे वहीं उन्होंने व्यापारियों को किसी तरह से परेशान न किया जाय ,जीएसटी के बिषय में वहीं सैयदराजा में बुधवार के साप्ताहिक बाजार लगती है जिसमें प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की व्यवस्था की जाय ,

जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तथा आवागमन बाधित होता है इस पर तत्काल कार्रवाई की जाये सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की गश्त बढाई जाय ,वहीं ब्यापरियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या रखी, जिस पर एएसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्रवाई करने की बात कहीं ।

वहीं ट्रैफिक की सूचारू रूप से व्यवस्था हो जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। व्यापारियों के साथ कोई भी दुर्व्यवहार न किया जाए उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वही उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील किया कि आप लोग व्यापार करें सहीं व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन आपके साथ रहेगी आपका साथ देगी।

इस मौके पर जिला महांमत्री अनिरुद्ध जायसवाल, हरजीत सिंह, बाबू खान,महेन्द्र गुप्ता ,शीला गुप्ता,घूरे लाल कन्नौजिया, धीरज गुप्ता सभासद, राजेश केशरी, बबलू सोनी,
घनश्याम शर्मा, बिकास जायसवाल, रामकुमार जायसवाल ,राकेश कुमार,कंचन शर्मा,आभा चौरसिया,मो. ताज ,कमलाकर तिवारी,विजय केशरी सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहें।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —