चकिया, चंदौली- पूर्वांचल का प्रसिद्ध
राजदरी-देवदरी जलप्रपात के पास और कैंटीन के ठीक सामने ठेले पर बेची जा रही आइसक्रीम में कंकर निकलने से सैलानियों में भारी नाराजगी है। दूर-दराज से प्राकृतिक सौंदर्य देखने आए पर्यटकों ने आरोप लगाया कि यहां स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
पीड़ित सैलानी ने बताया कि उसने “Super Dairy Ice Cream” के ठेले से मटका आइसक्रीम खरीदी। खाने के दौरान मुंह में कंकर जैसा कुछ महसूस हुआ। इस पर उसने तुरंत दुकानदार से शिकायत की और आइसक्रीम वहीं पर फेंक दिया।
सैलानियों का यह भी आरोप है कि पर्यटन स्थल होने की वजह से यहां आइसक्रीम दोगुने दामों पर बेची जाती है। मजबूरी में महंगी आइसक्रीम खरीदो और उसमें भी मिलावट और गंदगी मिले, तो भरोसा कहां करें।
घटना स्थल की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें लाल-नीले रंग का “Super Dairy Ice Cream” का साइकिल ठेला राजदरी कैंटीन के पास गेस्ट हाउस क्षेत्र में लगा दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खाद्य विभाग से मांग की है कि राजदरी – देवदरी जैसे पर्यटन स्थलों पर लगने वाले ठेलों की नियमित जांच की जाए। खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि पर्यटकों और आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।











Users Today : 27
Users This Year : 23638
Total Users : 36231
Views Today : 41
Total views : 71144