दिनांक 13.07.2026 को उ0नि0 विकास कुमार, थानाध्यक्ष कपसेठी के नेतृत्व में थाना कपसेठी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा विद्यालयों एवं बाजारों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था।
भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कालिका धाम इंटर कॉलेज के पास पहुँची, जहाँ तीन युवक विद्यालय में आने-जाने वाली छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियाँ करते हुए अभद्र फब्तियाँ कस रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल तीनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में पहले युवक ने अपना नाम ऋषिकेश सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गणपतिपुर कोटिया, थाना कपसेठी,
जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष, दूसरे युवक ने अपना नाम पवन राजभर पुत्र अनिल राजभर, निवासी ग्राम लोहराडीह, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष तथा तीसरे युवक ने अपना नाम जयसिंह पुत्र कमलेश सिंह, निवासी ग्राम दलापलिपुर कुटिया सकलपुर सका, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष बताया।
उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना कपसेठी पर धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विद्यालय के आसपास मौजूद अन्य व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
1. ऋषिकेश सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गणपतिपुर कोटिया, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष।
2. पवन राजभर पुत्र अनिल राजभर, निवासी ग्राम लोहराडीह, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष।
3. जयसिंह पुत्र कमलेश सिंह, निवासी ग्राम दलापलिपुर कुटिया सकलपुर सका, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम * :
उ0नि0 विकास कुमार, थानाध्यक्ष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 सतीशचन्द्र गुप्ता, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 प्रमोद कुमार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0म0का0 माला, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0म0का0 ज्योतिका, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0रि0का0 सोनी मौर्या, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0रि0का0 सौम्या देवी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222