वाराणसी कमिश्नरेट में महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी ) विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत कुशवाहा उर्फ बीरू (38 वर्ष), निवासी बघेड़ी टोला, रामनगर को 13 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे वृद्धाश्रम के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 352 के तहत मामला दर्ज था।
एसीपी विजय प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222