चन्दौली चहनिया
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पार्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को पौधरोपण महाअभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम जुड़ा हरधन व चकरा गांव में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने विभिन्न प्रकार के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्राकृतिक के प्रति हमारे सम्मान व समर्पण को दर्शाता है।

इस महा अभियान का उद्देश्य मां के नाम एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है,जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि भविष्य के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान देगा। मां और प्राकृतिक दोनों जीवन का आधार है,पेड़ पौधे के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है।स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए पौधरोपण हर व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी है ।

खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहां की अगर पर्यावरण बचा रहेगा तो हमलोग भी सुरक्षित रहेंगे । इसके लिए सरकार के द्वारा इस महाअभियान मे सभी लोग एक पेड़ मां के नाम से अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा साथ ही जिस तरह से हम बच्चो को पाल पोसकर बड़ा करते है ताकि वो हमारा सहारा बने वैसे ही इन पौधों को लगाने के बाद इनके थोड़ा बड़ा होने तक इनकी रक्षा करनी होगी । ये पेड़ पौधे बड़ा होकर हमलोगों का रक्षा करते हुए आने वाली पीढ़ी के भी काम आयेगा। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान के तहत चहनिया विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में 96 हजार 595 पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी राम सवरे यादव, ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, मनोज यादव, आशुतोष सिंह, प्रेमचंद कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र कुमार,वन दरोगा फिरोज गांधी, जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव, प्रधान प्रतिनिधि लालता यादव, आदि लोग मौजूद रहे।











Users Today : 27
Users This Year : 23638
Total Users : 36231
Views Today : 41
Total views : 71144