स्कार्पियो-टेम्पू की टक्कर में एक की मौत,दूसरा घायल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियां

बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में शनिवार की देर रात को स्कार्पियो-टेम्पू की आमने सामने टक्कर में टेम्पू चालक 38 वर्सीय बिनोद गोड़ की मौत हो गयी । वही टेम्पू में बैठा 50 वर्सीय राजेश कन्नौजिया बुरी तरह से घायल हो गया । ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना देते हुए किसी प्रकार दोनो को बाहर निकालकर चहनियां पीएचसी भेजा । जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया । जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया ।

नादी छावनी पर के रहने वाले बिनोद गोड़ टेम्पू चलाकर जीविकोपार्जन करता है । शनिवार की रात 12 बजे धानापुर की तरफ से अपने घर जा रहा था । साथ मे नादी के रहने वाले राजेश कन्नौजिया भी थे । चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर सुरतापुर गांव में चहनियां की तरफ से आ रही स्कार्पियो की आमने सामने टक्कर हो गयी । जिससे टेम्पू बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । टेम्पू में फंसे दोनो व्यक्तियों को आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों बाहर निकालकर चहनियां पीएचसी भेजा । चहनियां पीएचसी पर हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने दोनो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।

जिला अस्पताल पहुँचते पहुँचते बिनोद की मौत हो गयी । डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के दो बच्चे 8 वर्सीय टैंपो और 5 वर्सीय कल्लू है । घटना की सूचना पर कमाऊ बेटा के मृत्यु से पूरा परिवार सदमा में है । बिनोद छह भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे । पत्नी तारा देवी,मां शिवकुमारी देवी,पिता बाउल और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है । इस संदर्भ में बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह का कहना कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है । स्कार्पियो का पता लगाया जा रहा है ।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई