मीरजापुर, 12 जुलाई:
कोन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार को कार्यवाहक अध्यक्ष रितेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक सशक्त बनाना रहा।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, वोटर लिस्ट के निरीक्षण तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं और प्रत्येक ग्राम में संगठन को सक्रिय बनाए रखें। संगठन विस्तार एवं आपसी समन्वय पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिशंकर सरोज रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर का कार्यकर्ता सक्रिय होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर काम करने की अपील की।
इस अवसर पर अधिवक्ता कमलेश दुबे, जिला महासचिव मनीष दुबे, राजधर दुबे, रामनाथ दुबे, संतोष मिश्रा, इजहार अहमद, धर्मराज बिंद, लोकेंद्र दुबे, प्रदीप कुमार, अशोक गुप्ता, शिवजी मिश्रा, प्रवेश दुबे, इजहार अली, दयालनारायण, जगदीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146