माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इस वर्ष 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जनपद मीरजापुर में लगभग 97 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है।
इस अवसर पर मैंने भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माता के सम्मान में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति का संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर मा. रमा शंकर पटेल ( मड़िहान विधायक ) राजेश अग्रवाल व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146