फिरोजाबाद।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या करने के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। यह वारदात 30 मई 2026 को हुई थी, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था।
मामले की त्वरित सुनवाई के बाद अदालत ने महज 41 दिनों के भीतर दोषी को मृत्युदंड का फैसला सुनाकर न्यायिक प्रक्रिया की तेजी का उदाहरण पेश किया है।अभियोजन के अनुसार, दोषी ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र शीघ्र न्यायालय में दाखिल किया गया, जहां मामले की लगातार सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, चिकित्सीय साक्ष्य और अन्य सबूत अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद अदालत ने इस जघन्य अपराध को अत्यंत दुर्लभ श्रेणी का मानते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई।
इस फैसले को प्रदेश में त्वरित न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मासूम की नृशंस हत्या के मामले में 41 दिनों के भीतर फैसला आने से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के साथ ही गंभीर अपराधों के प्रति सख्त संदेश भी गया है।











Users Today : 41
Users This Year : 19652
Total Users : 32245
Views Today : 108
Total views : 63991