इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश। प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह
लोक जनशक्ति पार्टी रा के द्वारा नौबस्ता क्षेत्र के गड़रियन पुरवा क्षेत्र से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की 13 वर्षीय बालिका से 32 लोगों द्वारा लगातार 5 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने की दिल दहला देने वाली घटना से आक्रोशित महिलाओं ने जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने बड़ी संख्या में कैंडल मार्च निकाल प्रदर्शन किया।
इस मौके पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए जगह-जगह कैंडिल मार्च निकाले जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष साधना सिंह महिला प्रकोष्ठ ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना ने झकझोर दिया है। जिला उपाध्यक्ष काजल शर्मा रानी ने मांग करते हुए कहा कि ऐसे दुर्दात अपराधियों को फांसी होनी चाहिए।
मृत आत्मा की शांति के लिए महिलाओं ने ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए जागरूक रहने की बात कही।
वही संयुक्त महिलाओं ने जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में हाथों में काली पट्टी बांध अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र में विशाल कैंडल मार्च निकाला तथा संघर्ष नगर पार्क पर महिलाओं ने 2 मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुषमा पाल उपाध्यक्ष मनोरमा पाल पूनम पाल सुनीता पाल मंजू तिवारी गुड्डन कुशवाहा एकता सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।










Users Today : 41
Users This Year : 19652
Total Users : 32245
Views Today : 108
Total views : 63991