रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड से भी मिला सम्मान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली

जनपद चंदौली के प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट – सतनाम सिंह, जो रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष एवं नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा), उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद अध्यक्ष हैं, को सामाजिक सरोकारों, मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 28 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह ‘संवेदना-2’ नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026 में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत प्रदान किया गया। इस अवसर पर सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) को नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की ओर से प्रशंसा प्रमाणपत्र तथा सम्मान पदक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि निफा द्वारा संचालित इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन को रक्तदान जागरूकता, जनभागीदारी एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड से मान्यता प्राप्त हुई।

इस अभियान के तहत न केवल रक्तदान एवं जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, बल्कि बड़ी संख्या में रक्तदान भी किया गया तथा जरूरतमंदों की विभिन्न स्तरों पर सहायता सुनिश्चित की गई।

इसी अभियान से जुड़े सामाजिक सरोकारों, रक्तदान जागरूकता, जनसंपर्क, प्रेरणात्मक सहभागिता एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) को ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। रीबॉर्न ट्रस्ट एवं निफा के माध्यम से लोगों को रक्तदान, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करने तथा जनकल्याणकारी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने को उनके योगदान का महत्वपूर्ण आधार माना गया।

यह गरिमामय सम्मान समारोह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, शहीद पथ, लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ, जहाँ देशभर से सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, रक्तदाताओं, वॉलंटियर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं, कलाकारों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इनमें वैश्य नटवर गोयल , प्रदेश मंत्री, लघु उद्योग निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश; बबीता सिंह चौहान, चेयरपर्सन, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश; डॉ. हर्षवर्धन द्विवेदी , संयुक्त निदेशक, सोट्टो, उत्तर प्रदेश; दिलीप कुमार दुबे , प्रदेश अध्यक्ष, निफा उत्तर प्रदेश; सचप्रीत सिंह खैराबैट, प्रदेश अध्यक्ष, निफा पंजाब; डॉ. अश्विनी शेट्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, निफा इंडिया; माननीय संदीप बंसल जी, अखिल भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश; तथा स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश साहित्य सभा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इन सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) किसी अपरिहार्य कारणवश समारोह में स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके सुपुत्र रवनीत सिंह ने ग्रहण किया, जो रीबॉर्न ट्रस्ट के सक्रिय वॉलंटियर के रूप में सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। रवनीत सिंह ने मंच पर नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड, प्रशंसा प्रमाणपत्र एवं सम्मान पदक ग्रहण कर यह सम्मान अपने पिता सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) तथा रीबॉर्न ट्रस्ट परिवार की ओर से स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है कि सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) लंबे समय से रीबॉर्न ट्रस्ट के माध्यम से रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, युवा सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों का संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रमों और पहलों को प्रभावी रूप से समाज के बीच पहुँचाया है। साथ ही वे निफा, उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। समाज के प्रति उनकी इसी निरंतर प्रतिबद्धता, सेवा-भावना और जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर रीबॉर्न ट्रस्ट परिवार, निफा से जुड़े पदाधिकारियों, सहयोगियों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं जनपद के सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने इसे जनपद चंदौली के लिए गौरव एवं सम्मान का क्षण बताया है।

— जारीकर्ता —

रीबॉर्न ट्रस्ट
कार्यालय – संस्थापक-अध्यक्ष
सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट)

 

रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई