आगरा में 18वीं अन्तर्जनपदीय फुटबॉल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, डीसीपी पश्चिमी/लाइन्स आदित्य, नगर जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य अधिकारीगण/कर्मचारी एवं प्रतियोगिता में शामिल टीमों के प्रतिभागी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में फुटबॉल स्पर्धा हेतु आगरा जोन की 8 टीमें (आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं मथुरा) प्रतिभाग कर रही हैं, जबकि वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में 6 टीमें (आगरा, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, एटा एवं फिरोजाबाद) प्रतिभाग कर रही हैं।










Users Today : 37
Users This Year : 19463
Total Users : 32056
Views Today : 64
Total views : 63658