राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार सोना-चांदी का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक किया है।
ट्रस्ट के अनुसार 31 मार्च 2026 तक उसके पास 32.259 किलोग्राम सोने जैसी वस्तुएं तथा 1,518.925 किलोग्राम चांदी (चांदी जैसी वस्तुएं और रिफाइंड सिल्वर) सुरक्षित है।
ट्रस्ट ने यह भी बताया कि बड़ी मात्रा में प्राप्त चांदी को सरकारी टकसाल (इंडिया गवर्नमेंट मिंट) में शुद्ध कराकर चांदी की ईंटों के रूप में सुरक्षित रखा गया है।
सोमवार को ट्रस्ट की बैठक में मानियर ने यह बजट सभी के सामने रखा। इस बैठक के दौरान आगे की अंतरिम व्यवस्था के रूप में खातों के संचालन के लिए महासचिव कृष्ण मोहन, जगदीश आफले, एवं चंदन राय के नाम पर मुहर लगी।











Users Today : 130
Users This Year : 19556
Total Users : 32149
Views Today : 213
Total views : 63807