बिहार
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से पेंशन राशि का डिजिटल अंतरण किया गया। इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सैकड़ों लाभुक उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

पारदर्शी और समयबद्ध लाभ:-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लाभुकों को बिना किसी बिचौलिए के, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रत्येक माह के 10वीं तारीख को पेंशन दिवस का आयोजन कर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को उनके पेंशन की राशि रु 1100/ का अंतरण उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है।
उप विकास आयुक्त की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला योजना पदाधिकार, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की निरंतरता और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकगण उपस्थित रहे।










Users Today : 125
Users This Year : 19551
Total Users : 32144
Views Today : 204
Total views : 63798