वाराणसी।
माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मल धारा हेतु अपने प्रणों का बलिदान देने वाले पूज्य बाबा नागनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर ” राजकीय वृद्धाश्रम” दुर्गाकुण्ड में असहाय वृद्ध महिलाओं को साड़ी एवं फल वितरण कर पुण्यतिथि मनायी गयी। पूज्य बाबा नागनाथ जी महाराज ने माँ गंगा के अस्तित्व के रक्षा हेतु अपने जीवन को त्याग दिया जिससे उनका संघर्ष हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में सभी लोगों ने बाबा नागनाथ जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण कर माँ गंगा की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित विजय लक्ष्मी मिश्रा, राजलक्ष्मी तिवारी, किशन दीक्षित (पूर्व प्रत्याशी शहर दक्षिणी विधानसभा), पंकज सिंह
( के०टी०वी० डायरेक्टर), मनोज यादव (पूर्व पार्षद), प्रशांत सिंह पिंकु (पूर्व पार्षद), गोपी यादव, रामभद्र पाठक, अभिषेक पाठक, निहाल तिवारी, प्रांजल तिवारी, रत्नेश पाण्डेय, धनंजय पाण्डे, संचित सिंह, गुंजन गुप्ता, म्हृत्युंजय पाडे, विनय जयसवाल आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन एवं धन्यवाद राहुल मिश्र “काशी” ने किया।










Users Today : 126
Users This Year : 19552
Total Users : 32145
Views Today : 209
Total views : 63803