वाराणसी
वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव की विधायक निधि से निर्मित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, रामनगर के नव-निर्मित एवं सुसज्जित हॉल का लोकार्पण विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने विधायक सौरभ का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक ने स्वयं अपने हाथों से उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक से रामनगर में वरिष्ठजनों के लिए एक पार्क विकसित कराने का अनुरोध किया। साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने समिति भवन में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु एक मांग-पत्र भी विधायक को सौंपा।
मांग-पत्र में यूरिनल, छोटे रॉड वाले बल्ब, अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य, छत पर तीन तरफ लगभग ढाई फीट ऊंची रेलिंग, साइकिल स्टैंड सहित मशीन की व्यवस्था तथा कुर्सियों एवं टेबलों के लिए कवर उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विधायक सौरभ ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की प्रत्येक आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क निर्माण की मांग को भी सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा, “रामनगर के सभी वरिष्ठ नागरिक मेरे लिए परिवार के समान हैं। मैं सदैव एक बेटे की तरह आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा। आप सभी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आपके कल्याण के लिए जो भी संभव होगा, उसे पूरी निष्ठा से पूरा किया जाएगा।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत मौर्य, आनंद पांडेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, बालकिशन दीक्षित, गुलाबचंद, वीरेंद्र कुमार सिंह, मिश्रीलाल, करुणा शंकर पांडेय, आनंद कुमार त्रिपाठी, रामजी दीक्षित, विशंभर पांडेय, नवरत्न दास एवं अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मिश्रा, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, अमित सिंह ‘चिंटू’, सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, अजय प्रताप सिंह, लल्लन सोनकर, रितेश पाल, मनोज यादव, भैया लाल सोनकर, जय सिंह चौहान, अंकित राय, आलोक सिंह, गोरख साहनी, रत्नेश्वर मोदनवाल, शिवांग सिन्हा एवं दुर्गा साहनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रामलोचन पांडे ने किया।









Users Today : 51
Users This Year : 24228
Total Users : 36821
Views Today : 66
Total views : 72373