गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात और मध्य प्रदेश से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक आरोपी गुजरात में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे भविष्य में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके।
फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके डिजिटल तथा वित्तीय रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
ATS की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19), इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30), मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू आया (22), जकारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ इब्न अम्मार उर्फ जकारिया पालनपुरी (21), मुफ्ती फौजान इस्माइल दौवा उर्फ मुफ्ती साहब (40), मोहम्मद अमीन शेरा उर्फ अमीन पालनपुरी (21), मोहम्मद अब्दुल रहमान सावदी उर्फ मोहम्मद पालनपुरी उर्फ अबू उनीसा (22) और बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना उर्फ अबू सुफियान उर्फ अबू जुंदाल उर्फ उमर बिन खत्ताब (18) शामिल हैं।










Users Today : 40
Users This Year : 18890
Total Users : 31483
Views Today : 96
Total views : 62591