जौनपुर
जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सा (नौपेडवा) में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में उपयोग की जा चुकी मेडिकल सिरिंजें और सूइयां खुले में बिखरी मिलीं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका ने स्थानीय लोगों में भारी चिंता पैदा कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल में मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली सूइयों को बायोमेडिकल वेस्ट नियमों के अनुसार सुरक्षित नष्ट करने के बजाय खुले परिसर में फेंका जा रहा है। इनमें रेबीज वैक्सीन सहित अन्य इंजेक्शनों में प्रयुक्त सिरिंजें भी शामिल बताई जा रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार उपयोग की गई संक्रमित सूइयों के संपर्क में आने से हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी तथा HIV जैसे गंभीर संक्रमण फैलने का जोखिम हो सकता है। यदि उनका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण न किया जाए। खुले में पड़े ऐसे मेडिकल कचरे से बच्चे, सफाईकर्मी, राहगीर और आवारा पशु भी प्रभावित हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है। कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से आम जनता की जान जोखिम में डाली जा रही है। लोगों ने मांग की है। कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए।
सबसे बड़ा सवाल यह है। कि जब अस्पतालों को लोगों की जिंदगी बचाने का केंद्र माना जाता है। तो वहीं यदि संक्रमण फैलाने वाली सामग्री खुले में पड़ी मिले, तो आम जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करे।
अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या इस गंभीर लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।











Users Today : 149
Users This Year : 23940
Total Users : 36533
Views Today : 317
Total views : 71814