बागपत,
जनपद बागपत के हरियाखेड़ा निवासी व सुप्रसिद्ध समाजसेवी धीरज यादव ने अपनी अटूट आस्था और सेवा भावना का परिचय देते हुए इस वर्ष भी पवित्र अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की।
वह 30 जून 2026 को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे और शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने बाबा बर्फानी के पावन दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विशेष बात यह है कि यह उनकी 10वीं अमरनाथ यात्रा रही, जो उनकी गहरी धार्मिक निष्ठा और आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाती है। धीरज यादव केवल एक श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी अपनी विशेष पहचान रखते हैं।
वे समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तथा जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान लगने वाले भंडारों में भी वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग प्रदान करते हैं।
दर्शन के उपरांत धीरज यादव ने बताया कि पहले जम्मू-कश्मीर से बालटाल जाने वाला मार्ग काफी कठिन और दुर्गम हुआ करता था, लेकिन अब सीमा सड़क संगठन बीआरओ द्वारा सड़क का उत्कृष्ट निर्माण कराए जाने से यात्रा कहीं अधिक सुगम और सुरक्षित हो गई है।
उन्होंने कहा कि अब वाहन पहले की अपेक्षा काफी आगे तक आसानी से पहुंच रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। धीरज यादव ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहायता में जुटे सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी तथा अन्य अर्धसैनिक बलों के जवानों की मुक्तकंठ से सराहना की।
उन्होंने कहा कि इन सुरक्षाबलों की निष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव के कारण लाखों श्रद्धालु निर्भय होकर अपनी यात्रा पूरी कर पा रहे हैं। धीरज यादव यह यात्रा समाज में आस्था, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी संदेश देती है।










Users Today : 29
Users This Year : 18879
Total Users : 31472
Views Today : 77
Total views : 62572