पत्रकार हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का बड़ा अभियान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

फतेहपुर

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमैन/राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री एमडी शर्मा जी के निर्देशन में देशभर में चलाए जा रहे पत्रकार हितों के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहपुर में भी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम सौंपा गया।

इस अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जागेश्वर फ़ौजी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष शाह आलम वारसी की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा एवं विशेष स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने, जीवन एवं दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने, पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों एवं उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाने, राष्ट्रीय मीडिया आयोग का गठन करने तथा सरकारी विज्ञापनों का समान एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने सहित 7 प्रमुख मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं।

समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक संरक्षण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार सुरक्षित रहेंगे तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। इसी उद्देश्य से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा 01 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक देश के सभी राज्यों एवं जनपदों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकार हितों से जुड़ा यह ज्ञापन नियमानुसार भारत सरकार तक प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शराफत खान, जिला महासचिव फ़ुज़ैल खान, जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान, तहसील अध्यक्ष रामदेव गुप्ता, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जिला संयोजक श्यामस्वरूप गुप्ता, जिला सूचना मंत्री संतोष कुमार, जिला कोषाध्यक्ष गुलाब हुसैन, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, जिला सचिव शिवकुमार, जिला सचिव फ़ाज़िल अंसारी, जिला मंत्री अतुल कुमार, जिला मंत्री शिवकुमार, जिला मंत्री अजय सिंह मौर्य, प्रचार मंत्री नियाज अहमद, जिला विधि सलाहकार फिरोज खान, सदस्य नीरज पटेल, सदस्य राज बहादुर, सदस्य आयुष सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी,सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया और केंद्र सरकार से पत्रकार हितों की सातों मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें लागू करने की मांग की।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई