कुछमन स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए रिटायर्ड शिक्षक की मौत  

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली ताराजीवनपुर

क्षेत्र के कुछमन रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की अलसुबह टहलने निकले अवकाश प्राप्त अध्यापक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। विगत दिनों की तरह टहलने निकले 80 वर्षीय लल्लन यादव रेलवे लाइन पार कर रहे थे,तभी हादसा हो गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक लल्लन यादव की पत्नी रेशमा देवी और पुत्र अशोक, मिंटू व बबलू का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि लल्लन यादव प्रतिदिन सुबह टहलने जाते थे। गुरुवार को भी वह घर से निकले, लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद 4 घंटे तक जीआरपी के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची। इससे शव घंटों तक ट्रैक पर पड़ा रहा। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लल्लन यादव गांव के सम्मानित व्यक्ति थे। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई