सकलडीहा,
विकास खंड की 40 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ विजय कुमार सिंह ने टिमिलपुरा सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर योजना की शुरुआत की और लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
इस योजना के तहत अब मजदूरों को मनरेगा के 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम मिलेगा। साथ ही, दैनिक मजदूरी भी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है।योजना में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की भागीदारी रहेगी। कच्चे और पक्के कार्यों में 60 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि 40 प्रतिशत राज्य सरकार का योगदान होगा।
इसमें परिसंपत्ति योजना भी शामिल है, जिसके तहत आधारभूत संरचना को मजबूत करना, आजीविका मिशन, जल संरक्षण, रोजगार और आपदा प्रबंधन जैसे कार्य किए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना में कई बदलाव कर गरीबों और मजदूरों को अधिक लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा कि देश की आत्मा गांवों में बसती है और उनके विकास के बिना राष्ट्र विकसित नहीं हो सकता।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत बंजरंगी पाण्डेय, सचिव पवन दुबे, राम सिंह, अरविंद गौतम, शशिकांत भारती, संजय यादव, संदीप गौतम, रजनीश यादव, अमित यादव, विनय कुमार, प्रिया मौर्या, टिमिलपुरा प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,मंजू वर्मा,भवेश त्रिपाठी,महेन्द्र गुप्ता सहित अन्य रहे।











Users Today : 5
Users This Year : 18855
Total Users : 31448
Views Today : 5
Total views : 62500