भदोही
दावत-ए-इस्लामी हिंद के फ़लाही शोबा GNRF के तहत पूरे हिंदुस्तान में शर्जरकारी मुहिम (पौधारोपण अभियान) का आग़ाज़ कर दिया गया है। इस मुहिम का मक़सद माहौल (पर्यावरण) को बेहतर बनाना, आलूदगी (प्रदूषण) को कम करना और मुल्क को ज़्यादा सरसब्ज़ व शादाब (हरा-भरा) बनाना है।
इस मुहिम के दौरान मुख़्तलिफ़ शहरों, क़सबों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और दीगर अवामी मक़ामात पर हज़ारों सायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इन पौधों की हिफ़ाज़त, देखभाल और पानी का भी इंतज़ाम किया जाएगा ताकि ये पौधे बड़े होकर मज़बूत दरख़्त (पेड़) बन सकें।
जी एन आर एफ के ज़िम्मेदारान का कहना है कि दरख़्त हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ़ माहौल के लिए बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने अवाम से अपील की है कि वो इस मुहिम में भरपूर हिस्सा लें और कम से कम एक पौधा लगाकर माहौल की बेहतरी में अपना किरदार अदा करें।
इस मौके पर मौलाना फैसल हुसैन , अशरफी गुलाम, फरीद हबीबी ,अख्तर कादरी ,अब्दुल रहमान ,अली अटारी ,अब्दुल वाहिद ,शाहिद आदि लोग मौजूद रहे












Users Today : 115
Users This Year : 23906
Total Users : 36499
Views Today : 270
Total views : 71767