रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने अपने नये सत्र 2026-27 की प्रेरणादायक शुरुआत रक्तदान शिविर, डॉक्टर्स डे और सीए डे जैसे समाजोपयोगी आयोजनों के साथ की। यह त्रिस्तरीय कार्यक्रम आशीर्वाद हॉस्पिटल, महमूरगंज में संपन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उषा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ शलभ गुप्ता, डॉ कावेरी गुप्ता, डॉ समीर गुप्ता, डॉ दीपाली गुप्ता एवं सह मंडल अध्यक्ष अविनाश मेहरोत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा रक्तदान करने वाले सदस्यों की हौसला अफजाई की तथा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन का सर्वोत्तम दान बताया।
क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से किया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें क्लब के नवनिर्वाचित सचिव डॉ राकेश जायसवाल, शुभश्री जायसवाल, नीरज अग्रवाल,विनोद गुप्ता, विजय केसरी, सूरज अग्रवाल, अरविंद जायसवाल, संतोष कुमार, सुनील रस्तोगी, राकेश रस्तोगी ने तथा रोटरी क्लब वृन्दा की कुछ सदस्यों ने भी इस रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया।

इस शिविर में कुल 30 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इसके पश्चात डॉक्टर्स डे एवं सीए डे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों तथा क्लब के डॉ नीलम गुप्ता,डॉ राकेश मोहन, डॉ डॉली श्रीवास्तव, डॉ आर सी पी गुप्ता, डॉ संजीव शर्मा, डॉ राकेश जायसवाल आदि चिकित्सकों को तथा क्लब के सी ए सतीश जैन,एवं शहर के अन्य प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुरेश खण्डेलवाल, अतुल जायसवाल, दीपक माहेश्वरी, इंद्रसेन सिंह कार्यक्रम का संचालन संयोजक रो राजेश भार्गव ने तथा इसको प्रायोजित रो एन एन दुबे ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विजय केसरी ने किया।










Users Today : 88
Users This Year : 18675
Total Users : 31268
Views Today : 181
Total views : 62174