वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुद को यूपी पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आरोप है कि वह अपने एक परिचित को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे रुपये मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को आरोपी की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी 22 वर्षीय राजन के रूप में बताई जा रही है। घटना चोलापुर थाना क्षेत्र की मुर्दहा चौकी के अंतर्गत हुई।

सूत्रों के अनुसार आरोपी की वर्दी, बातचीत और व्यवहार किसी वास्तविक पुलिस अधिकारी जैसा प्रतीत हो रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी सधुबन राम गौतम के मुताबिक यह स्पष्ट किया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर अन्य लोगों को भी निशाना बनाया था या नहीं।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश