मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले दंगों और कर्फ्यू की आग में झुलसते थे। कैराना व कांधला से पलायन की स्थिति थी, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे। तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार दंगाइयों और उपद्रवियों के मुकदमे वापस लेने का कुत्सित प्रयास करती थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया और हाल में मुरादाबाद के उपद्रवियों को कड़ी सजा भी दिलवाई है। अब उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते, बल्कि विकास की योजनाएं धरातल पर उतरती हैं। सीएम ने कहा कि जाति व क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले लोग आपको कमजोर कर रहे हैं। इनके बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं। वे कभी मां शाकंभरी के दर्शन करने के लिए नहीं गए। वे काशी विश्वनाथ धाम, मथुरा-वृंदावन, श्रीराम मंदिर का विरोध कर रहे थे।
सहारनपुर में सीएम योगी बोले-ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है जो देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। सीएम योगी निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंचे। उनका विमान सरसावा एयरपोर्ट पर उतरा, जहां से वह सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।कार्यक्रम के दौरान सीएम ने शिक्षा को व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे नागरिक, शिक्षक, अधिकारी, चिकित्सक, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि तैयार करती है। कार्यक्रम में मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके, इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की गई थी।
भारत-फ्रांस आर्थिक संबंधों को नई उड़ान देने सीतारमण फ्रांस रवाना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार (1 जुलाई 2026) को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फ्रांस के लिए रवाना हुईं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना है। साथ ही आर्थिक सहयोग को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है।यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण एक्सएन प्रोविंस में भारत-फ्रांस आर्थिक और वित्तीय संवाद (ईएफडी) होगा। सीतारमण फ्रांस के अर्थव्यवस्था, वित्त और औद्योगिक व ऊर्जा संप्रभुता मंत्री रोलैंड लेसक्योर के साथ इस संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगी। इस संवाद के दौरान दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। वे भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और बेहतर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल; सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, जानें निफ्टी का हाल
भारतीय शेयर बाजार में दो दिन की लगातार गिरावट के बाद बुधवार को जोरदार वापसी हुई। वैश्विक इक्विटी में सकारात्मक रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में कमी से बाजार को सहारा मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। निवेशकों में उत्साह का माहौल देखा गया।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 443.97 अंक फीसदी बढ़कर 76,922.64 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 631.41 अंक फीसदी उछलकर 77,110.08 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 140.10 अंक फीसदी की तेजी के साथ 24,005.85 पर समाप्त हुआ।










Users Today : 60
Users This Year : 18647
Total Users : 31240
Views Today : 136
Total views : 62129