WhatsApp के नंबर छिपाने वाले फीचर पर सरकार ने लगाया ब्रेक, मांगी यूजरनेम फीचर की डिटेल्स

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

WhatsApp एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसका इंतजार कई लोग लंबे समय से कर रहे थे. इस फीचर का नाम है Username. फिलहाल इसके लिए कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन जारी कर दिया है. दुनिया भर में लोगों को ये ऑप्शन दिया जा रहा है कि वो अपना यूजरनेम सेट कर सकते हैं. हालांकि ये फीचर शुरू नहीं हुआ है.

30 जून को वॉट्सऐप की तरफ से कहा गया कि यूजरनेम फीचर लोगों की प्राइवेसी बढ़ाएगा. जो लोग अपना फोन नंबर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं वो यूजर नेम शेयर करके कनेक्ट हो सकते हैं. यानी बिना फोन नंबर दिखाए वॉट्सऐप पर चैटिंग हो सकेगी.

सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी को नोटिस भेजकर कहा है कि कंपनी इस फीचर को फिलहाल भारत में रोल आउट न करें. सरकार ने कंपनी से तीन दिन के अंदर इस फीचर की पूरी जानकारी भी मांगी है. जब तक सरकार और मेटा के बीच इस पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च नहीं करने को कहा गया है.

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश