जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण सौरभ सुमन यादव द्वारा पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के विभिन्न कक्षों, शयन कक्ष एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे सभी बच्चों को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका शैक्षणिक विकास निर्बाध रूप से जारी रहे। साथ ही उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित परामर्श, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के संचालन पर भी बल दिया।










Users Today : 31
Users This Year : 18618
Total Users : 31211
Views Today : 85
Total views : 62078