डॉ. श्रीकांत रजक सेवानिवृत्त, डॉ. जयंत कुमार ने संभाला कार्यभार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर |

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में अधिकारी परिवर्तन हुआ। डॉ. श्रीकांत रजक, जो लंबे समय से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।

उनके सेवानिवृत्त होने पर डॉ. जयंत कुमार ने विधिवत रूप से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, मीरजापुर का कार्यभार ग्रहण कर लिया।कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने डॉ. रजक के कार्यकाल की सराहना की और डॉ. जयंत कुमार का स्वागत किया।

नए पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. जयंत कुमार ने कहा कि जिले में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करना और आमजन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्राथमिकता रहेगी।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश