“त्यौहारों एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत वाराणसी पुलिस पूर्ण सतर्कता और चौकसी के साथ कार्य कर रही है। रूट मार्च, सीसीटीवी/ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी टीम, रूफटॉप ड्यूटी और व्यापक पुलिस बल की तैनाती के माध्यम से शहर में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं” – पुलिस आयुक्त। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में त्यौहारों एवं शुक्रवार की नमाज़ के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दालमण्डी क्षेत्र से प्रारम्भ होकर काशी विश्वनाथ धाम होते हुए गोदौलिया तक पैदल रूट मार्च किया गया।रूट मार्च के दौरान उन्होंने अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर सहयोग एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
मुख्य बिन्दु एवं प्रबन्धन-
1. हाई अलर्ट व्यवस्था – दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, भरत मिलाप तथा शुक्रवार की नमाज़ को ध्यान में रखते हुए वाराणसी पुलिस पूर्णतः हाई अलर्ट पर है।
2. व्यापक पुलिस प्रबन्ध शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
3. भरत मिलाप हेतु तैयारी – लगभग 01 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है ताकि आयोजन शांति और अनुशासनपूर्वक सम्पन्न हो।
4. तकनीकी निगरानी – पूरे मार्ग व संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
5. क्यूआरटी टीम तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीम (कर्ट) को संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय किया गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया संभव हो सके।
6. दुर्गा विसर्जन जुलूस की सुरक्षा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु निकलने वाले सभी जुलूसो में व्यापक पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित किया गया है। रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण की विशेष योजना लागू की गई है।
7.रूफटॉप ड्यूटी – भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील मार्गों पर पुलिस कर्मियों को छतों पर तैनात कर निगरानी और सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है।
8. अतिक्रमण व यातायात नियंत्रण रूट मार्च के दौरान पुलिस आयुक्त ने अतिक्रमण के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने और सड़क पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
9. जनसहयोग की अपील पुलिस आयुक्त ने आम नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा त्यौहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें।
दिनांक 03.10.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में दालमण्डी से काशी विश्वनाथ धाम होते हुए गोदौलिया तक पैदल रूट मार्च किया गया। यह मार्च दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, भरत मिलाप एवं शुक्रवार की नमाज़ को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने हेतु आयोजित हुआ। रूट मार्च के दौरान पुलिस आयुक्त ने अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण कर यातायात को सुचारु रखने के निर्देश दिए तथा नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से सहयोग एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की। त्यौहारों व विशेष आयोजनों के मद्देनज़र वाराणसी पुलिस हाई अलर्ट पर है।
लगभग एक लाख श्रद्धालुओं की भीड़ वाले भरत मिलाप कार्यक्रम हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शहर भर में सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी टीम, रूफटॉप ड्यूटी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह, संबंधित थाना प्रभारी सहित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।










Users Today : 94
Users This Year : 12494
Total Users : 25087
Views Today : 193
Total views : 49630