राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी डबवाली बठिंडा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भीषण सड़क हादसा बुधवार सुबह तड़के करीब चार-पांच बजे हुआ। एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण गाड़ी में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल यात्री को तत्काल प्रभाव से एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।










Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 176
Total views : 71673