बिमारी अवस्था में भगवान जगन्नाथ जी को को लगेगा दशमूलारिष्ट औषधियुक्त काढे प्रसाद का भोग और डाक्टर करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण
श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आर्य भवन जीरो रोड में मंत्री गगन दास गुप्ता के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी को भक्तों के द्वारा ठंडे जल से स्नान कराने के पश्चात ज्वर पीडा से बिमार होने पर सुबह फल का और शाम को औषधि युक्त सोंठ गुड का काढे प्रसाद का भोग लगाया गया।
रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी को 15 दिनों तक प्रतिदिन दशमूलारिष्ट औषधियुक्त काढे प्रसाद का भोग लगाया जाएगा और भगवान जगन्नाथ जी के स्वास्थ्य को देखते हुए अलग अलग दिन हल्के प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा
इस दौरान डाक्टरो के द्वारा भगवान का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सांकेतिक रूप से भगवान जगन्नाथ जी की आरती की गई और भक्तों प्रभु से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर अमर रस्तोगी शशि कांत जायसवाल पप्पू, प्रीति गुप्ता,पूनम गुप्ता रीना साहू, हैप्पी कसेरा, त्रिलोकी केसरवानी,लता उपाध्याय, सरिता मिश्रा,मंजू साहू,मालती केसरवानी साक्षी केसरवानी,संगीता साहू अजय अग्रहरि आदि रहे।










Users Today : 71
Users This Year : 23862
Total Users : 36455
Views Today : 190
Total views : 71687