जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में (NCORD) नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में किया गया
जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण एवं परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई की जाए एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल तथा ढाका के क्षेत्र में पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (ssb) के पदाधिकारियो के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापामारी अभियान नियमित संचालित किया जाए।
बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा, जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार,समादेष्टा 71वीं बटालियन, 20वीं बटालियन एवं 47वीं बटालियन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी औषधि नियंत्रक,जिला कृषि पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अधीक्षक मद्दय निषेध,डीपीओ आईसीडीएस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मोतिहारी उपस्थित ।
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह










Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 177
Total views : 71674