“मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ा बरियारपुर स्थित होटल सिटी इंटरनेशनल के पीछे से उड़ीसा के 5 बदमाशों को हथियार और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
SP के निर्देश पर SDPO ने की छापेमारी
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को 30 जून को गुप्त सूचना मिली कि बड़ा बरियारपुर में होटल सिटी इंटरनेशनल के पीछे 4-5 संदिग्ध लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना मिलते ही SP के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई।
क्या-क्या हुआ बरामद
छापेमारी के दौरान मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस, 2 चोरी की मोटरसाइकिल – एक पल्सर और एक अपाची, 6 मोबाइल फोन और 2 नंबर प्लेट बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी उड़ीसा राज्य के गंजम और जाजपुर जिले के रहने वाले हैं।
मुख्य आरोपी पर 6 मामले दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी ओजल अजित है, जिस पर उड़ीसा में लूट और डकैती के 6 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि “गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं।”
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों और चोरी की बाइक के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कहां से लाए गए और चोरी की बाइकें किस इलाके से चुराई गई थीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है। पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई”










Users Today : 49
Users This Year : 23840
Total Users : 36433
Views Today : 118
Total views : 71615