बुद्ध ने सामाजिक समरसता और मानवता का दिया संदेश – रामदास अठावले

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया चंदौली

क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव स्थित संबोधि बुद्ध विहार में रविवार की दोपहर धम्म महोत्सव एवं भिक्षुसंघ भोजदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोगों को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति, करुणा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। आज समाज में समरसता और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना बेहद जरूरी है।

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाकर समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने का कार्य किया। केंद्र सरकार सामाजिक न्याय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान लागू कर देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किया, जो सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम था।

संस्थान की सचिव अर्चना ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्ध ने मानव जीवन को सत्य, अहिंसा और सदाचार का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज से ऊंच-नीच, भेदभाव और अन्याय को समाप्त कर समानता की नींव रखी।

आज जरूरत है कि नई पीढ़ी बुद्ध के विचारों को समझे और अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर समाज निर्माण में योगदान दे। संबोधि बुद्ध विहार ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य लगातार करता रहेगा।

इस दौरान भंते विनाचार्य,अनुकीर्ति, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह, चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, इंजीनियर आरबी राम सह सचिव बुद्ध विहार,संतोष प्रताप सिंह, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई