मारुफपुर नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष संत लाल मोर्य को प्रमाण पत्र देते जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि

चहनिया
क्षेत्र के मारूफपुर बाजार में उ०प्र०उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक रविवार को आयोजित कर उधोग व्यापार मंडल का गठन किया गया। वहीं सभी लोगों के सर्वसहमति से मारुफपुर बाजार के संत लाल मौर्य को व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा जिले के सभी छोटे बड़े बाजारों के व्यापारियों के सम्मान सुरक्षा और अधिकार को दिलाने के लिये जिले के सभी व्यापारियों को व्यापार मंडल के साथ जोड़ने का कार्य मजबूती के साथ पूरे जिले में किया जा रहा है।एकता में बहुत शक्ति होती है, संगठन के साथ आप सभी हमेशा मजबूत बने रहेंगे।
सभी व्यापारी एकजुट होकर व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालो को बाजार से खदेड़ने का कार्य करे आज भारत को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने में सबसे बड़ा योगदान देश के सभी व्यापारियों का है। हमारे व्यापारीयो का राष्ट्र के विकास में भी सबसे बड़ा योगदान होता है।

प्रदेश मन्त्री व जिला महामन्त्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि बाजार में व्यापारियों का शोषण करने वालो का सभी व्यापारी अब एकजुट होकर अपने – अपने व्यापार मंडल अध्यक्षो व जिला अध्यक्ष के साथ खड़े होकर मुहतोड़ जवाब देने कार्य करे पूरे जिले का व्यापार मण्डल आपके साथ हमेशा मजबूती कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य किया जायेगा।
पूरे जिले के साथ – साथ आज मारुफपुर बाजार का व्यापार मंडल भी जुड़ गया जिससे मारूफपुर बाजार के व्यापारियों की ताकत कई गुना बढ़ गई है। सभी लोग नई कमेटी के साथ मिलकर एक साथ चलते हुए च व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करने का कार्य करे।
कार्यक्रम के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संरक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गुलाब साहू, राजीव अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष सतीश गुप्ता, चहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप यादव,कमालपुर अध्यक्ष शंकर गुप्ता, धानापुर अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी,युवा जिला उपाध्यक्ष अजहर खान,महामंत्री उद्योग मंच सीके राहुल,कोषाध्यक्ष अशोक मौर्य,बेचू प्रसाद गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376