जौनपुर
जौनपुर जिला कारागार में शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब जिला जज, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।
अधिकारियों ने जेल की बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई।

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कारागार प्रशासन को जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रखने, स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने तथा बंदियों के मानवाधिकारों से जुड़े सभी प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिला कारागार में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा समय-समय पर इसी तरह औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती रहेगी।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380