वाराणसी
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों/जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराए, विशेष रूप से जमीन से संबंधित विवादों के समाधान हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाए,उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण स्वयं करें अधीनस्थों के भरोसे न छोड़े, निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करें, साथ ही साथ अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य सुचारू से संपादित करें।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380