चंन्दौली बबुरी डवक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह
डवक (मिर्जापुर) चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह आजकल अपने कुकर्मों से सुर्खियों में बने हुए हैं। पैसे की भूख ने उनके अंदर की इंसानियत को खत्म कर दिया है। क्षेत्र के कुछ अवांछनीय दलालों व डवक ग्राम के ग्राम प्रधान के साथ मिलकर के अवैध कार्य शुरू कर दिए हैं। यह भांग की दुकान से अवैध रूप से गांजे की सप्लाई करवाते हैं और सुबह 10:00 बजे से पहले रात्रि के 10:00 के बाद अवैध रूप से शराब की तस्करी में उनकी अहम भूमिका है।
यही नहीं बबुरी -चकिया मार्ग के चौड़ी करण में किसी के घर , किसी की दुकान व किसी की जमीन बर्बाद हो गई है। जिसमें क्षेत्र के दो-तीन दलालों से मिलकर के पैसे के लिए किसी को जबरदस्ती भूमि से बेदखल करके किसी गैर को उस पर जबरदस्ती कब्जा दिलाने का काम जोरों से कर रहे हैं। यह सुर्खियों में तब आए जब बीएसएफ राजपूत रेजीमेंट बटालियन से रिटायर्ड मेजर स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह, के रूप में 15 अगस्त सन- -1947 को जब देश आजाद हुआ तो इन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों से उनको सम्मानित किया गया था। जब यह रिटायर्ड हो करके अपने पैतृक आवास बबुरी में आए।
तब इन्हें एक गरीब परिवार से होने के नाते, देश की सेवा करने एवं उत्कृष्ट सम्मान से नवाजे जाने के कारण उस समय के डवक ग्राम के ग्रामप्रधान ने इनके जीविकोपार्जन के लिए बबुरी बस स्टैंड के किनारे कुछ आबादी लैंड को इन्हें देखकर सम्मानित किया था। वह लैंड मिर्जापुर जिले में पड़ता है । तब से लेकर अब तक उनकी तीन पीढ़ियां उसी भूमि पर लगभग ढाई सौ (250) वर्षो से काबिज होकर छोटी-मोटी दुकान लगा करके अपना जीविकोपार्जन करती चली आ रही है। लेकिन चंद पैसों के लालच में क्षेत्रीय दलालों व
डवक ग्राम के वर्तमान
ग्राम प्रधान के साथ मिलकर डवक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने ऐसे देश के लिए समर्पित गरीब परिवार के लोगों को जबरदस्ती जमीन से बेदखल कर दूसरे व्यक्ति को जबरदस्ती कब्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन का काम शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लोगों की सुरक्षा ,सहायता और सेवा करने की है। न कि किसी की जमीन पर से जबरदस्ती बेदखल करके दूसरे को कब्जा दिलाने का अधिकार है। अगर शासन इनके कुकृत्यों पर रोक नहीं लगाती है तो आने वाले दिनों में बबुरी डवक बस स्टैंड पर बहुत बड़ी घटना घट सकती है।









Users Today : 4
Users This Year : 24233
Total Users : 36826
Views Today : 5
Total views : 72379