चन्दौली चकिया अशोका विजयादशमी अशोक विजय धम्म दिवस उत्सव यात्रा कों ग्राम सभा भीषमपुर के बुद्ध चौराहा से सांसद छोटेलाल खरवार ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान भारी संख्या में शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा को गायघाट, भगड़ा, शिकारगंज, चकिया, इलिया, शहाबगंज, उतरौत, लेवा होते हुए ग्राम सभा तिलौरी के सम्राट पैलेस लान में समापन किया गया। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि सम्राट अशोक महान ऐसे राजा जिन्होंने पूरे दुनिया को जीत लिया और अखंड भारत का निर्माण किया कलिंग युद्ध विजय के बाद सम्राट अशोक मौर्य ने बौद्ध धर्म को अपनाया उनके स्वर्णिम ऐतिहासिक क्षण को याद करते हुए अशोक विजय धम्म दिवस के रूप में मानना बहुत ही गौरवपूर्ण बात है।
विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य ने हजारों साल पहले अपनी ‘धम्म’ नीति के तहत दुनिया को शांति और अहिंसा की जो सीख दी, आज वह भारत की सबसे बड़ी पहचान है। सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेशों को सम्राट अशोक महान ने विश्व भर में शांति के उपदेश के रूप में पहुंचने का कार्य किया। सम्राट अशोक महान भारत के लिए एक ऐसे स्वर्णिम इतिहास है जिनके आदर्श को जानना और उनके बुद्धम शरणम गच्छामि मार्ग पर चलना बहुत ही गौरवपूर्ण बात है।
इस दौरान डॉ सुनील मौर्य, जिलाजीत यादव, रामबिलास मौर्य, दशरथ सोनकर, रामभजन मौर्य, बबलू कुशवाहा, रोहित मेहता, अंकेश कुशवाहा, श्रीकांत मौर्य, कल्याण भंते, अमरेश यादव, सदर मुस्ताक साहब, अरशद खान,महेंद्र मौर्य, संजय मौर्य, शैलेश कुमार, तनवीर, भानू प्रताप, देवा सरकार, राजकुमार सोनकर व हजारों की संख्या में लोगों ने उत्सव यात्रा निकाला।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 16
Users This Year : 6354
Total Users : 18947
Views Today : 20
Total views : 37432