सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस टीम द्वारा ससुर, पति व देवर के द्वारा महिला को जहर देने वाले आरोपीगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 0338/2026 धारा 115(2),85,123,127 (2) BNS व 3/4 डी०पी एक्ट व बढोत्तरी धारा 103 (1), 3 (5) BNS में पंजीकृत कर संबंधित 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त महोदय वाराणसी व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध महोदय के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन के कुशल पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कमि० वाराणसी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित अपराधियों, चोर, स्नैचरो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे

अभियान के क्रम में दिनांक 24.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रविप्रकाश साहू पुत्र सुरेन्द्र साहू (पति) 2. सुरेन्द्र साहू पुत्र स्व० हरिद्वार राम (ससुर) 3. भानू साहू पुत्र सुरेन्द्र साहू (देवर) समस्त निवासीगण सुजावलपुर गाजीपुर हालपता माँ शारदा नगर कालोनी पहाड़िया थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को दिनांक 7.06.2026 को समय करीब 20.00 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम व पता

01. सुरेन्द्र साहू पुत्र स्व० हरिद्वार राम (ससुर) निवासी सुजावलपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर हालपता माँ शारदा नगर कालोनी पहाड़िया थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र 63 वर्ष।

02. रविप्रकाश साहू पुत्र सुरेन्द्र साहू (पति) निवासी सुजावलपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर हालपता माँ शारदा नगर कालोनी पहाडिया थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र 36 वर्ष।

03. भानू साहू पुत्र सुरेन्द्र साहू (देवर) समस्त निवासी सुजावलपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर हालपता माँ शारदा नगर कालोनी पहाड़िया थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र 34 वर्ष।

गिरफ्तारी दिनांक व समयः

गिरफ्तारी का दिनांक 24.6.2026 को समय करीब 20.00 1

गिरफ्तारी का स्थान

थाना परिसर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 23.06.2026 को आवेदक दिलीप साहू निवासी ग्राम मानी कला थाना खेतासरा

जिला जौनपुर उपस्थित थाना एक किता प्रा०पत्र हिन्दी लिखित बदस्खती खुद का प्रकट करते हुये बावत वादी के पुत्री वन्दना साहू को ससुराल वालो द्वारा पैसे की मांग करते हुए रूम में बन्द कर के मारना पीटना, मानसिक रूप से प्रताड़ित करना व जहर खिलाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय मु०अ०सं० मु0अ0स0 0338/2026 धारा 115 (2), 85, 123, 127 (2) BNS व डी0पी एक्ट में पंजीकृत कर प्रारम्भिक विवेचना उ०नि० दुर्गेश सिंह को सुपुर्द हुयी।

दिनांक 24.06.2026 पीड़िता वंदना साहू मंधाना हास्पिटल मीरापुर बसही थाना शिवपुर में आईसीयू में भर्ती के दौरान पीड़िता के द्वारा मृत्युकालिक बयान में ससुर, पति व देवर के द्वारा सल्फास खिलाकर मारने का आरोप बताने के पश्चात पीड़िता की मृत्यु हो जाने कारण मुकदमा उपरोक्त में अबतक की तमामी विवेचना, बयान वादी, बयान गवाह, बयान पीडिता, अवलोकन वीडियो बयान, अवलोकन मृत्यु प्रमाणपत्र, बयान चिकित्सक व अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 103(1),3(5) BNS का अपराध पाए जाने के कारण अभियोग में धारा 103 (1), 3 (5) BNS की बढोत्तरी की गयी व पीडिता को खिलाए गए

जहर का फटा हुआ रैपर बरंग हरा जिसपर CELPHOS लिखा हुआ है, को पीडिता के पिता दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा उपलब्ध करवाया गया था जिसे नियमानुसार कब्जा पुलिस लेते हुए सीलसर्व मोहर कर मालखाना दाखिल किया गया। व मुकदमा एसआर केश होने के कारण विवेचना उ0नि0 दुर्गेश सिंह से थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी को स्थानान्तरित हुयी।

मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण 1. सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व० हरिद्वार राम 2. भानू प्रकाश साहू पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद व 3. रविप्रकाश साहू पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद समस्त निवासीगण मोहल्ला सुजावलपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर व हालपता (उपेन्द्र राय का किराए का मकान) मां शारदा नगर कालोनी पहडिया थाना सारनाथ वाराणसी को मुकदमा उपरोक्त की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ हेतु थाना हाजा पर तलब किया गया था।

अभियुक्तगण उपरोक्त की घटना में संलिप्तता पाए जाने के कारण अभियुक्तगण 1. सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व० हरिद्वार राम 2. भानू प्रकाश साहू पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद व 3. रविप्रकाश साहू पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासीगण मोहल्ला सुजावलपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर व हालपता (उपेन्द्र राय का किराए का मकान) मां शारदा नगर कालोनी पहडिया थाना सारनाथ वाराणसी को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 338/2026 धारा 115(2),85,123,127(2), 103(1),3(5) BNS व 3/4 DP ACT के अपराध से अवगत कराते हुए लिखित कारण बता कर दिनांक 24/06/2026 को समय 20:00 बजे पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पछताछ अभियुक्त अभियुक्तगण से पूछने पर अपने जुर्म से इनकार करते हुए अपनी सफाई जरिए अधिवक्ता माननीय न्यायालय में देना बता रहे है।

विवेचक का नाम थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

आपराधिक इतिहास -1. मु0अ0सं0 0338/2026 धारा 115 (2), 85, 123, 127 (2) 103(1),3(5) BNS व 3/4

डी०पी एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

पुलिस टीम का विवरण

1. SO पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 दुर्गेश सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. का० सौरभ तिवारी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई