आगरा 24 जून 2026
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से ताजमहल देखने आए शमशाद खान के दो बच्चे क्रमशः बेटा वाहिद खान उम्र 7 वर्ष एवं पुत्री मीनू उम्र 3 वर्ष पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास से भीड़ में बिछड़ गए दोनों बच्चे थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम को रोते हुए मिले उन्होंने तत्काल बच्चों के बिछड़ने की सूचना प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी को दी।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेडियो अनाउंसमेंट कराया गया सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तथा सभी सुरक्षा बिंदुओं को बच्चों के बिछड़ने की जानकारी दी गई फल स्वरुप 30 मिनट के अंदर बच्चों के परिजनों को खोज कर उनसे मिलाया गया परिजनों द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह मुख्य आरक्षी किरनपाल सिंह महिला आरक्षी सुनीता सम्मिलित है।










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325