दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इससे पहले ही इस घटना ने दोनों को एक साथ मौत के मुंह में पहुंचा दिया। दरअसल, पिछले सप्ताह अनामिका सामंत के माता-पिता ने नीलेश कुमार के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके लिए वह कोलकाता से लखनऊ आए थे। इस मुलाकात के बाद दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाले थे। हालांकि, इस भीषण घटना ने उनके नए भविष्य पर पहले ही ग्रहण लगा दिया।
अनामिका और नीलेश की मौत से दोनों परिवार सदमे में है। लखनऊ से कोलकाता तक आगलगी की घटना के बाद परिजन हैरान-परेशान हैं। जिस परिवार में खुशियां आने वाली थी, वहां इस त्रासदी ने बड़ा झटका दे दिया है। परिजन इस बात को याद करते हुए भावुक हो रहे हैं। जवान बेटे को खोने गम परिवार को टीस दे रहा है।










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325