मोहर्रम पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! डीजे संचालकों को चेतावनी, रात 10 बजे के बाद बजेगा सन्नाटा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए वाराणसी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान के निर्देशन में थाना जंसा के रामेश्वरम चौकी पर डीजे संचालकों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोमती जोन के सभी डीजे संचालकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे का संचालन केवल प्रशासन की अनुमति और निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही किया जाएगा। रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

बैठक में चेतावनी दी गई कि भड़काऊ गीत बजाने, अश्लीलता फैलाने, हथियारों का प्रदर्शन करने या सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आयोजकों को जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई