सकलडीहा, चंदौली
क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव में सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटे भारतीय थल सेना के जवान का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव निवासी राम अवध पांडेय के छोटे पुत्र गौरव पांडेय वर्ष 2025 में दिसंबर मास में भारतीय अग्निवीर सेवा में चयनित होकर प्रशिक्षण के गए थे।


छः मास की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जवान जैसे ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे जंक्शन पर उतरा वैसे ही ग्रामीणों ने वहां उसका शानदार स्वागत किया एवं पूरे सम्मान के साथ उसे गांव लेकर वापस आएं। गांव आने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे फूल मालाओं से लादकर भारत माता की जयघोष का नारा लगाकर माहौल देश भक्ति मय बना दिया।
इस राधेश्याम पांडेय, रामजन्म पांडेय,राम अवध पांडेय, रमाकांत पांडेय, देवेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309