रामनगर (वाराणसी), 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6 बजे व्यास काशी जन सेवा मंच, रामनगर के तत्वाधान में बालूघाट, रामनगर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में योग गुरु यशपाल सेठ जी के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
योग गुरु ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर व्यास काशी जन सेवा मंच के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्वभर में लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंच के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, ललित सिंह मंजय पाल सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव जुगनू भारती शिवम तिवारी विनोद गुप्ता भूपेंद्र साहू बबलू साहनी धनंजय साहनी शुभम सिंह कन्हैया लाल श्रीवास्तव रमेश साहनी अजय साहनी गणपत साहनी उपस्थित रहे।










Users Today : 49
Users This Year : 17833
Total Users : 30426
Views Today : 110
Total views : 60365