चन्दौली
धानापुर सीतापोखरी(धरांव) बाजार में उ०प्र०उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के बैनर तले व्यापार मण्डल का गठन किया गया। व्यापारी बैठक में पूरे बाजार के व्यापारियों में गठन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। भीषण गर्मी की परवाह न करते हुये सीतापोखरी बाजार के सभी व्यापारियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर व्यापार मण्डल तेजतर्रार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि अपने पदाधिकारीयो के साथ पहुँचते ही व्यापारियों का उत्साह काफी बढ़ गया।
माल्यार्पण करते हुऐ गगनभेदी नारे लगाते हुये बोल रहे थे कि कौम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी है,व्यापारी एकता जिन्दाबाद व्यापार मण्डल जिन्दाबाद की शोर से पूरा बाजार गूँज उठा। व्यापारियों के उमंग उत्साह को देखकर आम लोगो में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम स्थल बाजार में व्यापारियों के उत्साह को देखकर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के साथ आये जिला महामन्त्री महमूद आलम,

जिला उपाध्यक्ष राजीव अग्रहरि,जिला मंत्री सत्यप्रकाश वर्मा,तह०अध्यक्ष सतीश गुप्ता,धानापुर अध्यक्ष दिनेश रास्तोगी, शहीदगाँव अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, चहनियां अध्यक्ष भानु यादव, युवा जिलाध्यक्ष सतीश सेठ,युवा जिला उपाध्यक्ष अजहर खान,जिला मंत्री दीपक प्रजापति,महामंत्री कैलाश यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिम्पल तिवारी,युवा मंत्री चन्दन मौर्य,अवधेश गुप्ता,आनन्द तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी काफी प्रसन्न दिख रहे थे।
बैठक में व्यापारियों को सम्बोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने कहा कि जिले के सभी छोटे बड़े बाजारों के व्यापारियों के सम्मान,सुरक्षा और अधिकार को पाने के लिये जिले के सभी व्यापारियों को व्यापार मण्डल के साथ जोड़ने का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है। उसी कड़ी में आप सभी के बीच आया हूँ। आप सभी व्यापारी व्यापार मण्डल के साथ एक होकर व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालो का मुँहतोड़ जवाब देने का कार्य करे।
पूरे जिले का व्यापार मण्डल आपके साथ खड़ा है एकता में ही शक्ति है। अब हम नही सहेंगे,नही झुकेंगे,नही रुकेंगे अब हम साथ चलेगे,साथ रहेंगे,और साथ बढ़ेगे और व्यापार मण्डल को मजबूत करने का कार्य करेगे। आगे जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों में हुँकार भरते हुये कहा कि देश के व्यापारियों ने भारत को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने का कार्य किया है। व्यापारी समाज का राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ा योगदान होता है हम व्यापारी राष्ट्र के करदाता है
हमे भिक्षा नही अधिकार चाहिये और हम व्यापारी अपना अधिकार पाकर रहेंगे कार्यक्रम को अन्य पदाधिकारीयो ने भी सम्बोधित किया। तत्पश्चात सभी व्यापारियों के बीच सर्वसम्मति से जय प्रकाश यादव को (अध्यक्ष),अब्दुल फहद उर्फ राजू को(महामन्त्री),सुनीत बरनवाल को(कोषाध्यक्ष),सर्वसम्मति से घोषित किया और पदाधिकारीयो को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
संरक्षक के रूप में पप्पू जायसवाल,चिरौंजी जायसवाल,अंगद यादव,गुलशेर अली,श्रीकान्त सिंह,वीरेंद्र यादव, डॉ.श्यामनारायण गुप्ता को बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ व्यापारी एवं रसराज स्वीट के अधिष्ठाता कन्हैया उर्फ पिंटू को जिला मन्त्री बनाने की घोषणा की। तत्पश्चात अन्य पदाधिकारी भी बनाये गये। जिसमे
भोला जायसवाल(उपाध्यक्ष),सादाब हफीज(उपाध्यक्ष),रशीद खान(सह:कोषाध्यक्ष),मोनू जायसवाल(मन्त्री),परवेज आलम(मन्त्री),गुलशन सिंह(संगठन मन्त्री),नियामत खान(संगठन मंत्री),राकेश मौर्य शशिधर(प्रवक्ता),लियाकत खान (मीडिया प्रभारी),पीयूष यादवको(कार्यक्रम संयोजक)बनाया गया व्यापारी बैठक में सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।










Users Today : 51
Users This Year : 17835
Total Users : 30428
Views Today : 114
Total views : 60369