सकलडीहा,
बरसात से पूर्व नालों की साफ सफाई शुरू नहीं होने पर जलभरॉव की समस्या को लेकर कस्बावासी परेशान है। सकलडीहा और नागेपुर गांव की सीवर पाइप जगह जगह गंदगी के अंबार से पटा पड़ा है। जबकि पूर्व में हुई आंधी पानी के साथ बरसात में जगह जगह जलभरॉव की स्थिती होगयी थी। सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर तहसील जाने वाले मार्ग पर जल भरॉव होगया था।
सकलडीहा तहसील मुख्यालय नागेपुर और ब्लॉक मुख्यालय ईटवा केातवाली सहित अन्य कार्यालय सकलडीहा टिमिलपुर में पड़ता है। यहां पर इन गांवों में आधा दर्जन सफाई कर्मी नियुक्त है। आरोप है कि कोई भी सफाई कर्मी स्वंय कार्य नहीं करता है। प्राइवेट कर्मियों के रखकर साफ सफाई कराते है। जिसके कारण चिन्हित स्थान तहसील,स्कूल और कस्बा की प्रमुख मार्ग पर साफ सफाई हो जाता है।
लेकिन इन गांवों की प्रमुख नालों और सीवर की साफ सफाई तबतक नहीं होता जबतक सड़कों पर जलभरॉव की विकट स्थिती पैदा न हो जाये। कस्बा के व्यापारी ऋषि जायसवाल,अजीत,आंनद सेठ,नंदन,आशीष जायसवाल,शिवदास आदि व्यापारियों ने बरसात से पूर्व नालों की साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है।
एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि जल्द ही रोस्टर लगाकर तहसील मुख्यालय अर्न्तगत नालों और सीवरों की साफ सफाई कराई जायेगी। जिससे बरसात में जल भरॉव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280